सराय सुल्तान उर्फ पूरे मखदूम गांव के मुख्य संपर्क मार्ग पर जलभराव है। हालत यह है कि सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है और मार्ग तालाब जैसा दिखाई देने लगा है। ऐसे में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती और हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बन जाती है। ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी मौके पर पीडब्ल्यूडी की सड़क पर पानी भरा हुआ है, लेकिन कुछ ग्रामीण पानी को रोक रहे हैं, जिससे निकासी में दिक्कत हो रही है। सफाईकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं और तत्काल जल निकासी की समस्या को दूर करें।