तिलईबाजार,मेला मैदान में जलभराव,फोटो,
- फोटो : Archive
तिलईबाजार। लगातार भारी बारिश से ऐतिहासिक दशहरा मेला मैदान में भीषण जलभराव हो गया है। मैदान और तालाबों में पानी भरने से रामलीला समिति के पदाधिकारी चिंतित हैं। आगामी दशहरा उत्सव के आयोजन में दिक्कत आने की आशंका है। समिति ने सोरांव की एसडीएम आईएएस भारती मीणा से मदद मांगी। एसडीएम भारती मीणा ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी मऊआइमा को स्थलीय निरीक्षण और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। रामलीला समिति मऊआइमा के संरक्षक निमिष खत्री, अध्यक्ष सचिन साहू और महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद केसरवानी ने एसडीएम का आभार जताया।