जगतपुर ।फोटो। धुरवा गांव में वारिश के पानी का जल जमाव
- फोटो : Filephoto
सैदाबाद के धुर्रवा गांव में नाला पाटे जाने से बारिश का पानी घरों और खेतों में भर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों ने जल निकासी का पुराना नाला बंद कर दिया है। इससे करीब 20 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। घरों में पानी घुसने से गंदगी और बीमारी का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व प्रधान राय साहब, विजय शंकर यादव, कृपा शंकर, जमुना मास्टर, विजय बहादुर यादव आदि ने बताया कि गांव में जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी है।