फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटे परेशानी के बाद मिला पानी, लेकिन लो प्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दो दिनों से वार्ड नंबर 25 के हजारों लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। ट्यूबवेल की मोटर जलने से अलका विहार और चड्डा गार्डेन के ओवरहेड टैंक खाली हो गए। जलापूर्ति ठप होने से लोग पेयजल के लिए इधर से उधर भटकने लगे। कई बार शिकायत के बाद सोमवार को जलकल विभाग ने जली हुई मोटर बदलवाकर जलापूर्ति बहाल कराई। इससे देर शाम लोगों को पानी तो मिल गया लेकिन प्रेशर कम होने की शिकायत लगातार बनी रही। जलकल विभाग के कार्यवाहक जीएम हरिश्चंद्र बाल्मीकि ने दावा किया कि खराब मोटर बदलकर जलापूर्ति सामान्य करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें