प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर फिर पानी।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर पानी भर गया है। शुक्रवार और शनिवार को हुई तेज बारिश के बााद प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन नंबर प्लेटफार्म की पटरियां पानी में डूब गई हैं। यहां पर सिग्नल भी नहीं काम कर रहा है। इसके चलते तीनों प्लेटफार्मों से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। 17 अगस्त को तेज बारिश के बाद कई प्लेटफार्मों पर पानी भर गया था। इसके कारण ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया था। यहां से चलने वाली बनारस मेमू सहित कई गाड़ियां झूंसी रेलवे स्टेशन शिफ्ट कर दी गई थीं। दो दिन पहले 27 अगस्त से ट्रेनों को बहाल किया गया था।