फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पानी टंकी का स्टार्टर जलने से पानी का संकट गहराया

Sat, 02 May 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर में स्थित पानी टंकी के ट्यूबवेल का स्टार्टर जलने से पानी का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया की पानी टंकी का स्टार्टर पांच दिन पहले जल गया था। जिसके कारण मोहिउद्दीनपुर ग्राम पंचायत की करीब 15000 से अधिक की जनसंख्या के लोगों के लिए पानी का संकट गहरा गया है। जिसकी शिकायत विभाग से की गई, जिसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई। क्षेत्र में लगे अधिकतर हैंडपंप भी बिगड़े पड़े हैं। गांव के अमर बहादुर, नंदलाल, अजय प्रजापति, शिव शंकर दुबे, विकास केसरवानी आदि का कहना है कि जल निगम टंकी से जलापूर्ति ठप होने के कारण सभी ग्रामीणों को दूर-दूर से डिब्बे एवं बाल्टी से गांव के बाहर लगे पंपिंग सेट से पानी लाना पड़ रहा है। जिससे जनजीवन अव्यवस्थित हो गया है। जेई रोमान अंसारी ने बताया कि स्टार्टर बनने के लिए भेजा गया है अभी एक-दो दिन लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें