चित्र परिचय------- गिरे हुए छप्पर के नीचे दबकर महिला की हुई मौत ( संवाद न्यूज एजेंसी जसरा )
लेवदी गांव में बीती रात बारिश में दीवार गिरने से 85 वर्षीय वृद्धा की मलबे में दबकर मौत हो गई। वृद्धा घर में अकेले रहती थी। आसपास के लोग जब तक मलबा हटाते, 85 वर्षीय राम प्यारी की मौत हो चुकी थी। इधर, उरुवा विकास खंड के अमिलिया कला में बारिश से छह कच्चे मकान ढह गए। इनमें विमला देवी, राजाबाबू भारती, दीपचन्द्र, छोटकऊ भारती, फूलकुंवर भारती और गुलाब देवी के मकान शामिल हैं। समाजसेवी शैलेश कुमार कुशवाहा ने पीड़ितों के लिए आपदा राहत और आवास योजना की मांग की। एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।