Voting to be held on 25 of June.
- फोटो : AU
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए शनिवार को अंतिम दिन 46 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इस प्रकार से कुल 328 नामांकन फार्म बिके। अधिवक्ता संघ का चुनाव 25 जुलाई को होना है। इसके लिए नामांकन फार्मों की बिक्री चार जुलाई से जारी थी। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को चुनाव अधिकारी दिलीप मिश्र और एल्डर कमेटी के सदस्यों की बैठक में हुई, जिसमें मतदान संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। सीओपी नंबर प्राप्त अधिवक्ताओं को ही मतदान का अधिकार होगा। चुनाव अधिकारियों ने प्रत्याशियों से कचहरी परिसर से प्रचार सामग्री हटाने के लिए कहा है अन्यथा नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। दूसरी ओर प्रत्याशियों की ओर से पूरे जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। भोज और दावतों का सिलसिला भी जारी है। प्रत्याशी मतदाताओं से उनके चैंबरों, कॉरिडोर और घर जाकर चुनाव जीतने की अपील कर रहे हैं।