फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अयोध्या के लिए चल रही वॉल्वो हुई बंद, यात्री न मिलने पर रोडवेज ने लिया फैसला

Fri, 03 May 2024 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहले इस बस का संचालन अयोध्या होकर गोरखपुर के लिए हो रहा था। यात्रियों की आवाजाही कम होने की वजह से पहले इस सेवा को अयोध्या से गोरखपुर के बीच बंद किया गया। इसी कड़ी में यह बस अब प्रयागराज से अयोध्या के बीच भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के सिविल लाइंस बस स्टेशन से अयोध्या के लिए चल रही वॉल्वो सेवा रोडवेज ने बंद कर दी है। बताया जा रहा है कि यात्री कम मिलने की वजह से रोडवेज ने यह सेवा बंद की। इस बस को अब रोडवेज ने लखनऊ रूट पर लगा दिया है। पहले इस बस का संचालन अयोध्या होकर गोरखपुर के लिए हो रहा था। यात्रियों की आवाजाही कम होने की वजह से पहले इस सेवा को अयोध्या से गोरखपुर के बीच बंद किया गया। इसी कड़ी में यह बस अब प्रयागराज से अयोध्या के बीच भी बंद कर दी गई है। यूपी रोडवेज प्रयाग डिपो के एआरएम ने इसकी पुष्टि की है। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें