फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी के संस्थापक मुकेश साहनी 17 सितंबर को आएंगे प्रयागराज

Thu, 16 Sep 2021 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेन्द्र निषाद " बजरंगी" ने बताया कि मंत्री मुकेश साहनी 17 सितम्बर को अपरान्ह तीन बजे पटना से हवाई जहाज द्वारा प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से सीधे एकलव्य चौराहा, सिविल लाइंस पहुंचेंगे, जहां वीर एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यर्पण करेंगे।
विज्ञापन
मुकेश साहनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश साहनी 17 सितंबर को प्रयागराज आ रहे हैं। वह यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पार्टी की स्थानीय इकाई ने उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।

 

वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेन्द्र निषाद " बजरंगी" ने बताया कि मुकेश साहनी 17 सितम्बर को अपरान्ह तीन बजे पटना से हवाई जहाज द्वारा प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से सीधे एकलव्य चौराहा, सिविल लाइंस पहुंचेंगे, जहां वीर एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यर्पण करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस जाएंगे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दूसरे दिन 18 सितंबर को वह संगम में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद वह झूंसी में पूर्व पार्षद राजू निषाद के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें