जनसहयोग से जेसीबी मशीन लगाकर नाले की सफाई कराते लोग
क्षेत्र के दलवाबारी गांव के लोगों ने सरकारी मदद की उम्मीद छोड़ खुद ही पक्के नाले की सफाई करवाई है। यह नाला तीन-चार गांवों के बारिश का पानी निकालता है। विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश से नाला उफना गया था। इसका पानी बस्ती के कई घरों में भर गया, जिससे परिवारों को बहुत परेशानी हुई। स्थानीय ग्राम पंचायत, खंड विकास अधिकारी जसरा और एसडीएम बारा से सफाई की गुहार लगाई गई लेकिन नाले की सफाई नहीं हो पाई। रविवार को मूलचंद पटवा और सोनू सिंह ने लोगों के सहयोग से जेसीबी मशीन और मजदूर लगाकर नाले को साफ किया गया।