बारा के बवंधर खिन्नी गांव में अधूरा पड़ा टंकी निर्माण का कार्य
सरकार की हर घर जल नल योजना अधूरी है। यह परियोजना 2023 में शुरू हुई और जुलाई 2025 तक पूरी होनी थी। ठेकेदार कई गांवों में टंकी के पिलर बनाकर या पाइप लाइन बिछाकर भाग गए हैं। पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़कें आवागमन में बाधा डाल रही हैं। यह कहना है ग्रामीण ओम् प्रकाश, मो. अली, बबलू मिश्र, अभिषेक का। ग्रामीण दो वर्ष से ग्रामीण पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। जसरा और शंकरगढ़ विकास खंडों में 74 टंकी बननी थीं, पर सिर्फ 32 बनी हैं। बारा के अधिकांश गांवों में कुएं और हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है। एक्सईएन जल निगम धर्मेंद्र कुमार ने बजट अभाव को विलंब का कारण बताया। उन्होंने कहा कि 32 टैंक पूरे हो चुके हैं और नवंबर में जलापूर्ति शुरू होगी।