फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Thu, 02 Jul 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी गांव में मंगलवार देर रात एक संदिग्ध युवक के घर में घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस को साैंप दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक चोरी की नीयत से घर में घुसा था। घर के लोगों को आहट होने पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें