फोटो नवाबगंज 01 अघोषित विद्युत कटौती को लेकर उप केंद्र फतेहपुर कायस्थान को ग्रामीणों ने घेरा
- फोटो : Police
अघोषित बिजली कटौती सहित अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने फतेहपुर कायस्थान केंद्र का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पीसीसी सदस्य कांग्रेस नेता आशीष पांडे ने किया। आशीष पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार मनमानी ढंग से बिजली का बिल तो वसूल रही है, लेकिन निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के चक मोतीराम ओझा और कोयलिया गांव में खंभा तक नहीं लगा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में चक मोतीराम ओझा, कोयलिया में खंभा और ट्रांसफार्मर व जर्जर तारों को ठीक नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद मिश्रा, शिवपूजन पटेल, रामपाल पटेल, दुधी पटेल, बल्लू पटेल, चंदन यादव, राजेश पासी और श्याम बाबू यादव आदि रहे।