नारीबारी में पानी निकासी न होने से सफाई के अभाव में बजबजाती नालियां ।
सुरवल चंदेल और नारीबारी में नाली की सफाई व पानी निकासी न होने से सड़क पर जलभराव है, जिससे आवाजाही मुश्किल है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कूड़े का अंबार है, यह दुर्गंध व बीमारी का कारण बन रहा है। सुरवल चंदेल के ग्रामीण छोटेलाल गुप्ता, राजेश केसरवानी, मोतीलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव होने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर समाधान मांगा है। ग्राम प्रधान ने व्यवस्था व पैसे का अभाव बताया। खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ सुनील सिंह ने बताया कि अभी वहां सचिव नहीं हैं। इसलिए कार्य नहीं हो सका।