फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करोड़ो रुपये खर्च के बाद भी शुद्ध पेयजल को तरस रहे ग्रामीण

Wed, 26 Aug 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छीड़ी के मजरा पहाड़ का पुरवा में शुद्ध पेयजल का संकट बरकरार है। ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति के लिए 2015 में टंकी और बोरिंग का निर्माण छीडी गांव में कराया गया। पानी की आपूर्ति के लिए पहाड़ का पुरवा तक पाइपलाइन भी बिछाई गई लेकिन दो साल बाद ही पाइपलाइन ध्वस्त हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर पाइपलाइन के पुनर्निर्माण के लिए 2020 में एक संस्था को ठेका दिया गया था। आरोप है कि वह भी अधूरा कार्य छोड़कर भाग गया। इसके अलावा गांव में एक कुआं ही पानी पीने का सहारा है उसकी सफाई न होने से शुद्ध जल मुहैया नहीं हो रहा है। गांव के सुनील कुमार, राम नरेश पाल, सुनीता, अनीता आदि ने बताया कि पाइपलाइन वर्षों से ध्वस्त है गांव में एक ही कुआं है उसकी भी जगत आदि जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। कुएं के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। इसके कारण कुएं का भी पानी प्रदूषित हो गया है। जिसे पीने से लोग पेट की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को जानकारी भी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम बारा शिखा शंखवार का कहना है कि समस्या के बारे में जानकारी नहीं है ब्लॉक के अधिकारियों से बात कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें