बहरिया क्षेत्र के तेजपुर,कहली, बसरही, गमरहटा, सातनपुर, सारी पट्टी, बेनीपुर, सराय ख्वाजा, करनाईपुर और बादलपुर समेत कई गांवों में नालियों की सफाई नहीं हुई है। इससे गंदगी बढ़ने से बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ गया है।बसरही के रंग बहादुर भारतीया ने बताया कि नालियां लंबे समय से गंदगी से पटी हैं। शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं हुई। उन्होंने नालियों को साफ कराने की मांग की है।