फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुंशी से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो को ग्रामीणों ने पकड़ा

Thu, 22 Jan 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुशवाबारी (उभारी) निवासी दिनेश कुमार हरिहरपुर गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मुंशी है। आरोप है कि मंगलवार की शाम वह पैदल ही भट्ठे से घर की ओर जा रहा था। तभी एक बाइक वार आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन कर भाग निकले। थोड़ी दूर आगे जाने पर उनकी बाइक एक बिजली के खंभे से भिड़ गई। इससे तीनों आरोपी गिर गए। ग्रामीण जब तक पहुंचते तीन में से एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। बाकी दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहिल निवासी नई बाजार करमा घूरपुर और रेहान निवासी नकासकोहना थाना शाहगंज के हैं। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें