फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सरकारी जमीन पर कब्जे पर भड़के ग्रामीण, प्रधान के साथ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 27 Sep 2024 04:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय और पानी की टंकी के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने धनबल और बाहुबल से कब्जा जमा लिया है। कई बार आदेश के बावजूद न तो सड़क का निर्माण हो पा रहा है और न ही पानी की टंकी बन पा रही है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते दीनापुर बहरिया के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरिया ब्लॉक के भदरपुर उर्फ दीनापुर गांव के मजरा बोमापुर में सरकारी जमीन पर कुछ दबंगों के कब्जा करने पर ग्रामीणों ने प्रधान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय और पानी की टंकी के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने धनबल और बाहुबल से कब्जा जमा लिया है। कई बार आदेश के बावजूद न तो सड़क का निर्माण हो पा रहा है और न ही पानी की टंकी बन पा रही है। प्रधान नेहा यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर दस दिन के भीतर ग्रामसभा में विद्यालय का रास्ता और पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर सुनवाई नहीं तो वह आमरण अनशन के लिए बाध्य हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें