फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ग्राम रोजगार सेवकों ने फाफामऊ विधायक को साैंपा ज्ञापन

Fri, 17 Jul 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 01 ग्राम रोजगार सेवकों का प्रतिनिधिमंडल विधायक गुरु प्रसाद मोड़ से मिला
विज्ञापन
रोजगार सेवकों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को विधायक गुरु प्रसाद मौर्य से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री सुनील त्रिपाठी ने की। इस दाैरान रोजगार सेवकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री को 4 अक्तूबर 2021 की घोषणाएं याद दिलाई। ये घोषणाएं डिफेंस एपेक्स मैदान में रोजगार सेवकों के हित में की गई थीं। हालांकि, ये घोषणाएं अभी तक लागू नहीं हो सकी हैं। इससे प्रदेश के हजारों ग्राम रोजगार सेवकों में गहरी निराशा है। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने उनकी समस्याओं के त्वरित निदान का आश्वासन दिया। माैके पर सुनील सिंह, सत्यम गुप्ता, राकेश पटेल, अवधेश सरोज, सुशील पटेल, उमेश गुप्ता, मासूक अहमद और बलवंत पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें