विकास कोहली के शानदार प्रदर्शन से स्टेडियम बॉयज ने फरहत अली क्रिकेट क्लब को 20 रनों से हराकर द्वितीय सेंट पीटर्स कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। विकास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में स्टेडियम बॉयज ने 21 ओवर में 123 रन (आदित्य कुमार 31, विकास कोहली 28, अनंत पाल 2/13, अजीत कुमार 2/17) बनाये। जवाब में फरहत अली क्लब की टीम 103 रन पर ही सिमट गई।