रिश्वत लेने के आरोप में विद्युत विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
विजिलेंस प्रयागराज की टीम ने बिजली विभाग के बाबू को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तर कर लिया। फतेहपुर बिंदकी इलाके के विद्युत वितरण खंड खजुहा में तैनात कर्मचारी अजीत प्रजापति फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने लिपिक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बृहस्पतिवार को प्लान के मुताबिक रिश्वत के रुपये लेते ही विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया। इससे दफ्तर में हड़कंप मच गया।