फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदित तिवारी बने जंक्शन के डायरेक्टर

Wed, 28 Dec 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ए वन कैटेगरी में शामिल उत्तर मध्य रेलवे के छह स्टेशनों को डायरेक्टर के हवाले कर दिया गया है। डायरेक्टरों की तैनाती से यात्री सुविधाओं से जुड़े कई तरह के छोटे कामों के लिए महाप्रबंधक या मंडल रेल प्रबंधक से अनुमति का इंतजार नहीं करना होगा। रेलवे प्रशासन ने विदित तिवारी को इलाहाबाद जंक्शन का डायरेक्टर बनाया है। इसके साथ उनके पास डिवीजन में डीओएम गुड्स की भी जिम्मेदारी रहेगी। कानपुर में डिप्टी सीटीएम जितेंद्र कुमार, ग्वालियर में एरिया मैनेजर अनिल शर्मा, झांसी में डीसीएम गिरीश कंचन, आगरा कैंट में डीओएम गुड्स यशनजीत सिंह और मथुरा में एरिया मैनेजर एनपी सिंह को डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें