फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विदेशी महिला श्रद्धालुओं का भी यूट्यूब पर डाला था वीडियो, ज्यादा व्यूज के लिए करता था घिनौना कार्य

Tue, 25 Feb 2025 01:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चार दिन पहले अहमदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आए मांडा निवासी चंद्रप्रकाश फूलचंद्र ने अपने यूट्यूब चैनल पर विदेशी महिला श्रद्धालुओं के कपड़े बदलने के वीडियो भी अपलोड किए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन पहले अहमदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आए मांडा निवासी चंद्रप्रकाश फूलचंद्र ने अपने यूट्यूब चैनल पर विदेशी महिला श्रद्धालुओं के कपड़े बदलने के वीडियो भी अपलोड किए थे। दो हफ्ते पहले अपलोड किए गए इस वीडियो पर चार हजार से ज्यादा व्यू भी आए। इसके अलावा संगम में महिलाओं के कपड़े बदलने के तीन अन्य वीडियो भी उसने अपने दो अलग-अलग चैनलों पर डाले थे।

विदेशी महिला श्रद्धालुओं का 5:01 मिनट का वीडियो आरोपी ने सात फरवरी को अपलोड किया था। सोमवार रात आठ बजे तक इस वीडियो को 4158 लोग देख चुके थे। इसके अलावा इस चैनल पर महिलाओं के कपड़े बदलने के दो और वीडियो अपलोड किए गए। इनमें से एक 4:51 मिनट और दूसरा 4:16 मिनट का है। इस चैनल पर कुल 27 वीडियो पोस्ट किए गए हैं और इस चैनल के 59 सब्सक्राइबर हैं। 24 जनवरी को यह चैनल बनाया गया था।

एक खास बात यह है कि उसने 20 फरवरी को एक और यूट्यूब चैनल बनाया। इस चैनल के 22 सब्सक्राइबर हैं और इस पर कुल पांच वीडियो अपलोड किए गए। इसमें से एक संगम में महिलाओं के कपड़े बदलने से संबंधित है। इस तरह आरोपी ने अपने दो चैनलों पर चार वीडियो अपलोड किए।

 

19 फरवरी को किया गया था गिरफ्तार

19 फरवरी को चंद्रप्रकाश फूलचंद समेत तीन लोगों को अहमदबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने गुजरात के राजकोट स्थित एक मैटरनिटी होम में महिला मरीजों के चेकअप का सीसीटीवी फुटेज यूट्यूब व टेलीग्राम ग्रुप पर अपलोड किया और उसे बेचा भी।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान चंद्रप्रकाश के यूट्यूब चैनल पर महाकुंभ में स्नान के बाद कपड़े बदलती महिलाओं के वीडियो भी अपलोड होने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें