धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के एक माह के बाद भी पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नही किए जाने से पीड़ित परेशान है। थरवई थाना क्षेत्र के थानापुर गांव निवासी आशुतोष सिंह, सुमित सिंह एवं कृष्ण कुमार सिंह ने बीते चार दिसंबर को थरवई थाने में तहरीर देकर रामनगर गांव निवासी फरदीन एवं समीर के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।