चोरी, लूट और छिनैती के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित चल रहे शातिर इनामी अपराधी को पुलिस ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इसकी काफी दिनों से खोजबीन कर रही थी।
पुलिस के अनुसार टिकरी से मीरापुर जाने वाली रोड पर ईंट भट्टा से पहले चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर उसने जान से मारने की नीयत से पुलिल टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के बायें पैर में गोली लग गई। इसे वह घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।
आरोपी का नाम मोहम्मद हैदर पुत्र मो असलम निवासी शिलाखाना तेलियरगंज थाना शिवकुटी प्रयागराज है। फिलहाल वह कांशीराम कालोनी थाना फाफामऊ प्रयागराज में रहता है। हैदर जनपद प्रयागराज के विभिन्न थानों में पंजीकृत 19 अभियोगो में वांछित है और उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, दो कारतूस 315 बोर और एक मोटर साइकिल बरामद हुआ है।