फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्राथमिक स्तर पर पढ़ाई जाएगी वैदिक गणित

Tue, 11 Jul 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्तर पर वैदिक गणित की पाठशाला चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य शिक्षा संस्थान इसके लिए अलग से पाठ्यक्रम तैयार करा रहा है। शिक्षकों को भी इसके लिए अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर वैदिक गणित पर आधारित शिक्षक-प्रशिक्षण मॉड्यूल के आधार पर शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी संस्थान की तरफ से की जानी है। इसी मॉड्यूल की सहायता से शिक्षक भारत की प्राचीन गणितीय पद्धति से छात्र-छात्राओं को परिचित करा सकेंगे। साथ ही जटिल गणितीय गणनाओं को सरल, सहज और कम समय में हल करने में विद्यार्थी सक्षम हो सकेंगे। राज्य शिक्षा संस्थान विशेषज्ञों की मदद से तैयारी शुरू कर चुका है। जल्द ही शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसे प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें