क्षेत्र के सराय ख्वाजा गांव निवासी राम कैलाश गांव में खाद, बीज और किराना की दुकान चलाते हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग दुकान से सामान ले गए और पैसा मांगने पर बहानेबाजी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर राम कैलाश और उनके भाई राम कृपाल को बेल्ट से पीटा और दुकान का सामान तोड़ दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कटभर परवेजपुर निवासी नागेंद्र उर्फ माले, सोमनाथ, दीपू, वीरेंद्र उर्फ मिठ्ठू और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।