फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week : रोज डे के साथ प्रेम का सप्ताह शुरू, 30 का गुलाब बिक रहा 60 रुपये में

Fri, 07 Feb 2025 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रोज डे के साथ ही शुक्रवार से वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस बार वैलेंटाइन डे को लेकर कई नए गिफ्ट युवाओं को पसंद आ रहे हैं। शहर की गिफ्ट गैलरियों में भीड़ है। कुछ लोगों ने अभी से ही दोस्तों को गिफ्ट देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
रोज डे 2025 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोज डे के साथ ही शुक्रवार से वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस बार वैलेंटाइन डे को लेकर कई नए गिफ्ट युवाओं को पसंद आ रहे हैं। शहर की गिफ्ट गैलरियों में भीड़ है। कुछ लोगों ने अभी से ही दोस्तों को गिफ्ट देने की तैयारी कर ली है।

सिविल लाइंस स्थित एक गैलरी में सस्ते और कीमती उपहार दोनों मौजूद हैं। दुकानदारों ने भी मांग को देखते हुए ताजे गुलाब की व्यवस्था की है। वैलेंटाइन डे सप्ताह की पूर्व संध्या पर ही सुर्ख गुलाब खासा भाव खाने लगा। वहीं, फूल कारोबारी मंजू अग्रवाल बताती हैं कि इस बार जनवरी माह के शुरुआत से ही फूलों के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। मांग बढ़ने के कारण कीमतों में भी उछाल आया है। वैलेंटाइन सप्ताह और शादी समारोह के चलते फूलों की अच्छी कीमत भी मिल रही है। वहीं, महाकुंभ में बने कई पंडालों में भी फूल जाते हैं।

रामबाग के फूल व्यापारी संजय केसरवानी ने बताया कि आम दिनों में 10 से लेकर 30 रुपये तक बिकने वाला गुलाब 40 से 60 रुपये की कीमत पर जा पहुंचा है। बुके की कीमत 150 से लेकर 800 रुपये तक है। पहले दिन गुलाब की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। गिफ्ट गैलरियों में भी युवाओं ने खरीदारी की।

वैलेंटाइन सप्ताह

-सात फरवरी, रोज डे

-आठ फरवरी, प्रपोज डे

-नौ फरवरी, चॉकलेट डे

-10 फरवरी, टेडी डे

-11 फरवरी, प्रॉमिस डे

-12 फरवरी, हग डे

-13 फरवरी, किस डे

-14 फरवरी, वैलेंटाइन डे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें