uttar pradesh madhyamik shiksha seva chayan board news
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष एवं सचिव को पत्र भेजकर शिक्षकों एवं संस्था प्रधान के लंबित मामलों को हल करने की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के खिलाफ प्रबंधन की कार्रवाई के बाद जो मामले सुनवाई के लिए चयन बोर्ड में साल भर पहले आए थे, उन पर सुनवाई भी पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी उनको लंबित रखा जा रहा है। शिक्षक नेता ने इन प्रकरणों को तत्काल हल करने की मांग की है।