फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सोशल मीडिया का संभल कर करें इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के अतलस पोखरा स्थित प्रतिभा निकेतन स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने ने छात्र-छात्राओं को न केवल जिंदगी में सफल होने के सूत्र दिए बल्कि नए साइबर क्राइम से सावधान भी किया। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में सावधानी बरतने की सलाह दी। कार्यक्रम में 208 छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। मुख्य अतिथि एसपी सिटी शैलेंद्र लाल व स्कूल के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्प्रणाली उनके दैनिक कार्य व सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जीवन की सफलता का मंत्र व कानून की जानकारी पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी दूर कीं। एसपी सिटी ने कहा कि अगर किसी तरह का अपराध होता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। दस मिनट के अंदर पुलिस आपके पास पहुंचेगी और मदद करेगी। कुछ भी छिपाने पर स्थिति बिगड़ सकती है। पॉक्सो एक्ट के बारे में समझाते हुए कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई होती है। एसपी सिटी ने महिला हेल्पलाइन, वूमेन पावर लाइन, साइबर हेल्पलाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि के बारे में बताया। विद्यार्थियों को करियर से संबंधी परामर्श भी दिए। एसपी सिटी ने 18 वर्ष से कम आयु पर बाइक न चलाने की नसीहत दी। बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने को जरूरी बताया। स्कूल के मैनेजमेंट को भी सलाह दी की छात्र बाइक या स्कूटी लेकर आता है तो उसे हर हाल में हेलमेट साथ लेकर ही आने दें। ऐसा न करने पर उसे अंदर आने की अनुमति न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें