UPTET: Examiners oppose examination at old centers
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों ने पुराने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराने का विरोध किया है। ऑल बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने पूर्व में तय परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराने का विरोध किया है। परीक्षार्थियों ने आशंका जहिर की है कि पूर्व में निर्धारित केंद्र पर यूपीटीईटी होगी तो केंद्र संचालकों की मदद से नकल हो सकती है।