थाना क्षेत्र के सेरांवा में गांव में मंगलवार की रात बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का पोस्टर फाड़ने पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया। मंगलवार की रात एक बस्ती में लगाए गए बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के पोस्टर को कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। जब यह जानकारी लोगों को हुई तो आक्रोशित हो गए। बस्ती के लोग हंगामा करते हुए एक विशेष जाति पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाने लगे। मामला तूल पकड़ने पर एसएसआई उमाकांत मय फोर्स के गांव पंहुंचे। मौजूद लोगों को समझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों को चिह्नित किया गया है। जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।