प्रवक्ता सिविल अभियंत्रण के 17 पदों पर चयन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता सिविल अभियंत्रण के 17 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। इनमें 14 पद अनारक्षित, दो पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने पांच से आठ अप्रैल तक इंटरव्यू कराए थे। चयनितों में अनूप मौर्य, रजनीश कुमार मिश्र, वेरेश प्रताप सिंह, चंदन कुमार गुप्ता, मनोज वर्मा, अमन शर्मा, तुला राम, सूचि चौधरी, चैतन्य निधि, अंकित सिंह, बृजेश कुमार सुमन, अलीम एजाज, अंकित कुमार, निमिषा द्विवेदी, कल्पना पटेल, रजनीश कुमार एवं अतुल सिंह शामिल हैं।