प्रयागराज में प्रदर्शन करते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने धरने पर बैठे छात्र दो गुटों में बंट गए हैं। पिछले पांच दिनों से धरने का नेतृत्व कर रहे छात्रनेता पंकज पांडेय ने आंदोलन खत्म करने का एलान किया है। वहीं छात्रों का दूसरा गुट आरओ-एआरओ की परीक्षा एक दिन में कराने की अपनी मांग पर अड़ा है धरना खत्म करने के लिए तैयार है। धरना स्थल को पुलिस फोर्स ने चारों तरफ से घेर लिया।