फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : जनवरी तक पीसीएस-2026 के लिए विज्ञापन की तैयारी, प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम तक बढ़ सकती है संख्या

Fri, 26 Dec 2025 06:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UPPSC : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस - 2026 का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में जुट गया है। संभावना जताई जा रही है कि 15 जनवरी तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल 200 पदों के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी। हो सकता है कि जनवरी तक कुछ पद और बढ़ जाएं। 
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीएस की एक और भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लाेक सेवा अयोग की ओर से 15 जनवरी तक विज्ञापन निकाले जाने की तैयारी है। फिलहाल 200 पदों के लिए विज्ञापन निकाले जाने की योजना है। हालांकि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम तक पदों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

आगामी वर्ष में पीसीएस की तीन भर्तियों के लिए एक साथ प्रक्रिया जारी रहेगी। पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा हो चुकी है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। मुख्य परीक्षा का परिणाम फरवरी में संभावित है। इसके अलावा पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। जल्द ही मुख्य परीक्षा संभावित है।

अब इसी क्रम में पीसीएस-2026 के लिए आवेदन की तैयारी की जा रही है। कोई अड़चन नहीं आई तो 15 जनवरी तक विज्ञापन निकाल दिया जाएगा। इसी के साथ आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आयोग के अफसरों के अनुसार विगत दो भर्तियों की तरह इस बार भी 200 पदों के लिए विज्ञापन निकाले जाने की तैयारी है। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा से पहले रिक्त होने वाले सभी पदों को इस भर्ती में शामिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें