उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) एवं रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) मुख्य परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को 20 फरवरी तक शुल्क जमा करने, आवेदन पूर्ण करने तथा आवश्यक संशोधन करने की सलाह दी है। आयोग के उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि अभ्यर्थी https://uppsc.up.nic.in के होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। शुल्क भुगतान एसबीआई एमओपीएस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एसबीआई बैंक चालान के जरिए भुगतान कर सकते हैं। आवेदन सबमिट होने के बाद भी अभ्यर्थी 20 फरवरी तक अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।