फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2014 का दोबारा जारी हुआ कटऑफ

Sat, 25 Mar 2023 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग) परीक्षा-2014 के अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कटऑफ दोबारा जारी किए हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग) परीक्षा-2014 के अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कटऑफ दोबारा जारी किए हैं। शनिवार को जारी किए प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक 31 मार्च तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

इससे पूर्व आयोग ने 15 दिसंबर 2015 को प्राप्तांक एवं कटऑफ जारी किए थे। आयोग के सचिव विनोद गौड़ के अनुसार तीन याचियों अजीत कुमार, मनीष कुमार एवं अनुपम यादव, अन्य तीन औपंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों सजल कुमार, अभिषेक कुमार मिश्र एवं अजय कुमार की ओर से वांछित अभिलेख प्रस्तुत न करने के कारण और निर्धारित अर्हता धारित न करने कारण साक्षात्कार से वंचित अभ्यर्थियों एवं साक्षात्कार के दौरान निरस्त अभ्यर्थियों के प्राप्ताकों को छोड़कर बाकी सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कटऑफ दोबारा जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें