फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पीसीएस-2023 के लिए अब 10 अप्रैल तक आवेदन, छह अप्रैल तक जमा होगा शुल्क

Mon, 03 Apr 2023 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा, 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा, 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है।

पीसीएस के 173 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तीन मार्च से शुरू हुई थी। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल और आवेदन की अंतिम तिथि छह अप्रैल निर्धारित की गई थी। आयोग के उप सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बैंक की साइट अनुश्रवण में होने के कारण अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने परीक्षा शुल्क जमा करने और आवेदन करने की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें