फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कल से, त्रुटि सुधारने के लिए मिलेगा एक अवसर

Sun, 29 Mar 2026 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) भर्ती परीक्षा-2025 के अंतर्गत कला, संगीत, कृषि और उर्दू विषयों की मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए 30 मार्च से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से शुरू होगी।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) भर्ती परीक्षा-2025 के अंतर्गत कला, संगीत, कृषि और उर्दू विषयों की मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए 30 मार्च से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से शुरू होगी।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर जाकर अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। ऑनलाइन सूचनाएं भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। यदि आवेदन में कोई त्रुटि होती है, तो उसे सुधारने का केवल एक अवसर दिया जाएगा।

ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बाद, अभ्यर्थियों को उसका प्रिंटआउट लेकर समस्त शैक्षिक अभिलेखों (अंक तालिकाओं, उपाधियों और आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों) की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न करना होगा।

आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 20 अप्रैल को अपराह्न पांच बजे तक आयोग के कार्यालय में पंजीकृत डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से जमा करना अनिवार्य है। अनुसचिव शैलेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर किसी भी दशा में विचार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें