फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के प्रवेश पत्र जारी, आयोग की वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 20 Jun 2025 11:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के लिए बृहस्पतिवार देर रात अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के लिए बृहस्पतिवार देर रात अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षा 29 जून से तीन जुलाई तक प्रयागराज व लखनऊ में दो सत्रों में सुबह नौ से अपराह्न 12 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो मुद्रित न हो, वे आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति और पासपोर्ट आकार की दो फोटोग्राफ लेकर संबंधित केंद्र पर उपस्थित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें