फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : फोरेंसिक स्पेशलिस्ट के 52 पद, चयन सिर्फ चार पर, डर्मेटोलॉजिस्ट के भी 46 में से 42 पद रह गए खाली

Tue, 28 Feb 2023 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के तहत चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) फोरेंसिक स्पेशलिस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट के पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के तहत चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) फोरेंसिक स्पेशलिस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट के पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम जारी कर दिया है। हालांकि, फोरेंसिक स्पेशलिस्ट के 52 में से 46 पद और डर्मेटोलॉजिस्ट के 46 में से 42 पद अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए।

फोरेंसिक स्पशेलिस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 16 फरवरी को हुआ था। फोरेंसिक स्पेशलिस्ट के छह पदों पर शशांक शेखर झा, सुनील कुमार, विशन कुमार, हर्ष, राजीव रंजन और कमलेश कुमार को चयनित घोषित किया गया है। ये सभी अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में चयनित हुए हैं। अनारक्षित श्रेणी के नौ पद थे, जिनमें से तीन पद खाली रह गए।

इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सभी 20 पद, अनुसूचित जाति के 15 पद, अनुसूचित जनजाति का एक पद और ईडब्ल्यूएस के सात पद भी खाली रह गए। वहीं, डर्मेटोलॉजिस्ट के 46 में से चार पदों पर अफरोज आलम, मोइन अहमद सिद्दीकी, सतेंद्र कुमार और स्नेहा सोनकर को चयनित घोषित किया गया है।

इसमें अनारक्षित वर्ग के सभी तीन पदों और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 15 में से एक पद पर चयन हुआ है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 14 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 20 पद, अनुसूचित जाति का एक पद और ईडब्ल्यूएस के सात पद खाली रह गए। आयोग के उप सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव के अनुसार रिक्त पदों के पुनर्विज्ञापन की संस्तति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें