फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : चिकित्साधिकारी के 476 में से 414 पद रह गए खाली, 476 में से 414 पद रह गए खाली

Fri, 31 Mar 2023 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग एलोपैथी में अधिकारी बनने के लिए योग्य अभ्यर्थी ही नहीं मिल रहे। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि चिकित्साधिकारी एवं एनेस्थेटिस्ट के 476 में से 414 पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग एलोपैथी में अधिकारी बनने के लिए योग्य अभ्यर्थी ही नहीं मिल रहे। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि चिकित्साधिकारी एवं एनेस्थेटिस्ट के 476 में से 414 पद खाली रह गए हैं। सिर्फ 62 पदों के लिए ही योग्य अभ्यर्थी मिले। शेष पदों के लिए फिर से विज्ञापन निकाला जाएगा।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से अनारक्षित के 124, ओबीसी के 159, अनुसूचित जाति के 123, अनुसूचित जन जाति के 11 तथा आर्थिक रूप से कमजोर 59 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए 27 और 28 मार्च को साक्षात्कार आयोजित हुआ था, जिसका परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया।

कुल 62 योग्य अभ्यर्थियों को सफल घोषित किए गए हैं। इनमें 25 महिलाएं हैं। रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार रिक्त रह गए पदों के लिए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें