प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक) एवं प्रवक्ता संवर्ग के खाली पदों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से 2000 से 2016 के बीच चयनित परंतु किसी कारण से नियुक्ति नहीं पाने वाले अभ्यर्थियों से अपर निदेशक माध्यमिक ने ई-मेल के जरिए प्रत्यावेदन मांगा है। चयन बोर्ड ने टीजीटी-प्रवक्ता के पद पर चुने जाने के बाद विद्यालयों में इन शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दी गई। अपर निदेशक माध्यमिक महेंद्र देव की ओर से 2000 से 2013 के बीच चुने गए टीजीटी, प्रवक्ता संवर्ग के अभ्यर्थी 21 अगस्त तक secondaryedujoining complain1@gmail.com ई-मेल भेजकर शिकायत कर सकते हैं। विज्ञापन संख्या 01/2016 के तहत टीजीटी एवं प्रवक्ता संवर्ग के चयनित अभ्यर्थी किसी कारण से पद ग्रहण नहीं कर पाए हैं तो सात सितंबर तक secondaryedujoining complain2@gmail.com ई-मेल भेजकर शिकायत कर सकते हैं।