फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर विधि, गृह विज्ञान का संशोधित परिणाम जारी

Thu, 05 Jan 2023 11:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर विधि के 41 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश पर इस विषय की लिखित परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया था। इसमें सफल 150 अभ्यर्थियों को चार एवं पांच जनवरी को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, जिसमें 129 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर विधि और असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान का संशोधित अंतिम चयन परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। दोनों विषयों के परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर विधि के 41 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश पर इस विषय की लिखित परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया था। इसमें सफल 150 अभ्यर्थियों को चार एवं पांच जनवरी को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, जिसमें 129 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान के 12 पदों का संशोधित परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इसके लिए सफल दो अतिरिक्त अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, लेकिन दोनों ही अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए। हालांकि, लिखित परीक्षा का परिणाम संशोधित होने के कारण पूर्व में प्रतीक्षा सूची में शामिल आकांक्षा यादव को सफल घोषित किया गया है, जबकि एक अन्य अभ्यर्थी मेरिट बाहर हुआ है। 
विज्ञापन

आयोग के सचिव शिवजी मालवीय के अनुसार औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थी 21 दिन के अंदर यानी 27 जनवरी तक वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराने हैं। निर्धारित तिथि तक अभिलेख उपलब्ध न कराने पर संबंधित अभ्यर्थी का चयन स्वत: निरस्त हो जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें