फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएचईएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के रिजल्ट के लिए अड़े अभ्यर्थी

Fri, 21 Jan 2022 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अभ्यर्थियों का कहना है कि इस भर्ती के लिए उन्होंने पांच साल इंतजार किया और अब परीक्षा कराने के बाद उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) परिणाम घोषित करने में देरी कर रहा, जबकि रिजल्ट पिछले साल 31 दिसंबर तक ही जारी हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम दो माह बाद भी जारी नहीं किया गया। इस मुद्दे पर अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना है कि इस भर्ती के लिए उन्होंने पांच साल इंतजार किया और अब परीक्षा कराने के बाद उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) परिणाम घोषित करने में देरी कर रहा, जबकि रिजल्ट पिछले साल 31 दिसंबर तक ही जारी हो जाना चाहिए था।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 3 चरणों में आयोजित की गई थी। आयोग ने 10 दिसंबर को उत्तर कुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगीं थीं। आयोग ने कुछ विषयों की गलत उत्तर कुंजी जारी कर दी थी।
विज्ञापन


आयोग को पांच हजार से अधिक आपत्तियां ऑनलाइन प्राप्त हुईं। साथ ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आपत्तियां भी भेजी हैं। अभी आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया ही शुरू हो सकी है, जबकि छात्रों को उम्मीद थी कि लिखित परीक्षा का परिणाम 31 दिसंबर तक जारी कर दिया जाएगा।

छात्रों ने परिणाम के लिए सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है। हजारों की संख्या में ट्वीट किए गए हैं। वहीं, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को एक हजार से अधिक ईमेल भेजे गए हैं। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि आयोग स्पष्ट करे की रिजल्ट कब घोषित किया जाएगा।

उधर, आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि 47 विषयों की उत्तरकुंजियों पर आईं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। विषयों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए थोड़ा वक्त लग रहा है। प्रयास यही है कि निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होते ही फरवरी में लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाए और इसके बाद इंटरव्यू की तिथियां घोषित की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें