फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPESSC : आयोग के सामने धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा, चयन आयोग के प्रतिनिधि से वार्ता विफल

Mon, 30 Jun 2025 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सामने चार दिनों से धरना दे रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठियां भांजते हुए उन्हें मौके से खदेड़ दिया। सोमवार को अभ्यर्थियों और आयोग के उप सचिव के बीच वार्ता भी बेनतीजा रही।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय पर प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन के चलते तैनात पुलिस फ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सामने चार दिनों से धरना दे रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठियां भांजते हुए उन्हें मौके से खदेड़ दिया। सोमवार को अभ्यर्थियों और आयोग के उप सचिव के बीच वार्ता भी बेनतीजा रही। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षिक स्नातक शिक्षक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) प्रवक्ता के 4163 पदों पर भर्ती के लिए जुलाई 2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हुई थी। अभ्यर्थी तीन साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान पीजीटी परीक्षा तीन बाद और टीजीटी परीक्षा दो बार स्थगित की जा चुकी है। बार-बार परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है।

पीजीटी परीक्षा अगस्त के अंत में और टीजीटी परीक्षा 21 व 22 जुलाई को प्रस्तावित है लेकिन इस बार भी परीक्षा के समय से आयोजन को लेकर असमंजस की स्थित बनी हुई है। अभ्यर्थी चाहते हैं कि स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट की जाए। अभ्यर्थी युवा मंच के बैनर तले चार दिन से रोज आयोग के सामने धरना देने पहुंच जाते हैं।

सोमवार को अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल की आयोग के उप सचिव शिवजी मालवीय से वार्ता हुई। अभ्यर्थी चाहते थे कि परीक्षा के आयोजन को लेकर स्थिति तुरंत स्पष्ट कर दी है, जबकि उप सचिव का कहना था कि इस बार आयोग ही कोई निर्णय लेगा, इसलिए वह परीक्षा तिथि को लेकर अभी कोई आश्वासन नहीं देंगे।

इसके बाद अभ्यर्थी वापस धरना स्थल पर आ गए। इस बीच वहां मौजूद कुछ अभ्यर्थी आपस में ही उलझ पड़े और अफरातफरी शुरू हो गई। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर अभ्यर्थियों को वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में धरना स्थल खाली हो गया। धरना-प्रदर्शन में शीतला प्रसाद ओझा, प्रभाकर सिंह, राहुल पांडेय, बीएम भरद्वाज, अंबरीश, सुनील, रितेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, राकेश कुमार, धर्मराज आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें