परीक्षार्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
प्रयागराज। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2019 के अंकपत्र में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की जन्म तिथि ही दर्ज नहीं है। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि यूपीटीईटी के अधिकांश अंकपत्रों में जन्मतिथि दर्ज है परंतु बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के अंकपत्र में जन्मतिथि का कॉलम ही नहीं है। छह फरवरी को यूपीटीईटी का परिणाम घोषित होने के साथ परीक्षार्थी अंकपत्र डाउनलोड करने की कोशिश में लगे हैं। सामान्य वर्ग के प्रभाकर सिंह और आरक्षित वर्ग के अशीष कुमार के अंकपत्र में जन्मतिथि का कॉलम नहीं है। दूसरे परीक्षार्थियों के अंकपत्र में जन्मतिथि का कॉलम होने और उनके अंकपत्र में नहीं होने से परेशान अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक कार्यालय पहुंचकर अपनी आवाज उठाई। इससे पूर्व में कई छात्रों ने अंकपत्र में स्पेलिंग गलत होने की बात भी उठाई।