फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Teacher Recruitment: सहायक अध्यापकों की नई भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग, सीएम को भेजा पत्र

Mon, 03 Aug 2026 01:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की नई भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग तेज हो गई है। डीएलएड (D.El.Ed.) प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से भेजकर रिक्त पदों का अधियाचन तैयार कर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
ए़डीएम सत्यम मिश्र को ज्ञापन सौंपते प्रतियोगी छात्र दिनेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की नई भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी किए जाने की मांग को लेकर डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी और प्रतियोगी छात्र दिनेश यादव ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से सौंपा है। उनका कहना है कि कई वर्षों से सहायक अध्यापकों की नई भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया गया है, जिससे हजारों प्रशिक्षित युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने के कारण डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों में निराशा बढ़ रही है। वहीं प्रदेश के अनेक प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। मांग की है कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त सहायक अध्यापक पदों का शीघ्र आकलन कर अधियाचन तैयार कराया जाए और नई भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी किया जाए। इससे वर्षों से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी दूर हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें