फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जिले के 58 नए रूटों पर होगा यूपी रोडवेज की बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन जिले के 58 नए रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन करेगा। इन नए मार्ग का चयन अभी हाल ही में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय के बाद किया गया है। चुने हुए रूट पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आरटीओ परमिट आदि की कार्रवाई को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष ही ग्रामीण इलाकों से रोडवेज बसों की कनेक्टिविटी बेहतर किए जाने को लेकर मंथन हुआ था। उसके बाद रोडवेज अफसरों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की संभावित रूट को लेकर राय ली। विचार विमर्श करने के बाद पिछले माह ही रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधकों ने शासन को सूची भेज दी। यह प्रक्रिया सूबे में यूपी रोडवेज के सभी रीजन में चली। फिलहाल प्रदेश सरकार ने प्रयागराज, बरेली, आगरा, बांदा, बस्ती, गोंडा, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ,अयोध्या आदि रीजन में कुल 1130 मार्ग चिह्नित किए गए हैं।
परिवहन सचिव वेंकटेश्वर लू ने संबंधित मार्ग की सूची सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेज दी है। प्रयागराज रीजन की बात करें तो यहां 58 रूट पर बसें चलाए जाने की अनुमति दी गई है। रोडवेज अफसरों को कहना है कि नए रूट पर बसें चलने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों से भी निजात मिलेगी। इससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि रीजन में 58 मार्ग चिह्नित किए गए हैं। सर्वे में मार्ग और दूरी को लेकर रिपोर्ट के आधार पर अब अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रयागराज के प्रमुख रूट जहां होगा बसों का संचालन

रूट का नाम : दूरी
प्रयागराज-घूरपुर-इमिलियन - 43 किमी
प्रयागराज-चिल्ला- पडुआ-लालापुर-शंकरगढ़ - 58 किमी
प्रयागराज छिवकी-कर्मा-कौंधियारा - 33 किमी
प्रयागराज-भीरपुर-लटकहाघाट - 41 किमी
प्रयागराज-मेजारोड-मेजा तहसील-मांडा खास - 67 किमी
प्रयागराज-मेजारोड-रामनगर-मिसीरपुर - 57 किमी
प्रयागराज- शृंग्वेरपुर वाया भगौतीपुर - 38 किमी
प्रयागराज-मऊआइमा वाया फाफामऊ, कलंदरपुर - 35 किमी
प्रयागराज-नेवादा वाया हथिगहा, होलागढ़ - 45 किमी
प्रयागराज- शृंग्वेरपुर वाया कौड़िहार - 43 किमी
प्रयागराज-जनता बाजार वाया सराय ममरेज - 55 किमी
प्रयागराज-सैदाबाद वाया फूलपुर - 53 किमी
प्रयागराज-शुक्लापुर वाया सहसों - 34 किमी
प्रयागराज-लाक्षागृह वाया हंडिया - 44 किमी
प्रयागराज-चायल-सटई बाजार - 34 किमी
प्रयागराज-जंघई वाया फूलपुर, उग्रसेनपुर - 61 किमी
प्रयागराज-बसगित वाया हनुमानगंज - 45 किमी
प्रयागराज-हथिगंहा-नौवस्ता वाया लालगोपालगंज - 54 किमी
प्रयागराज-हंडिया वाया भोपतपुर - 47 किमी
प्रयागराज-मंदरमोड़-तिल्हापुर मोड़-औधन - 34 किमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें